यातायात सुधार के लिए अब सख्ती से निपटेगी पुलिस

दतिया।दतिया जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस   जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है । इसके लिए पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देश  पर यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने कई नए बदलाव किए है। इन बदलावों के तहत अब यदि कोई वाहन चालक वनवे ट्रैफिक का पालन नहीं करता है तो उसको 500 रुपये का चालान भरना पड़ेगा । ट्राफिक इंचार्ज के द्वारा आज से एक जागरूकता अभियान भी शुरु कर दिया है जिसके तहत आज राजगढ़ चौराहा पर एवं किलाचोक पर लोगों की  यातायात के प्रति जागरूक करने को कोशिश की गई । यातायात व्यवस्था में दतिया  शहर के नागरिकों से भी अपील की गई है कि वह व्यव्यस्था में सुधार के लिए सहयोग करें नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं । दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाने की बात कही गयी है।