Press "Enter" to skip to content

करैरा में यूरिया खाद को लेकर मारा मारी मची हुई

करैरा में आक्रोशित किसानों ने खाद को लेकर रोड जाम किया पुलिस सहायता केन्द्र करैरा पर

करैरा शिवपुरी – करैरा में खाद को लेकर बहुत ही मारा मारी मची हुई है जिससे किसानों ने खाद के लिए पुलिस सहायता केन्द्र पर रोड जाम कर दिया है

*1-जब किसानों को सीताराम गेडा की दुकान से खाद बांटा जा रहा था तब वहां पत्रकार पहुचें तो उन्होंने किसानों से पूछा कि कितने में मिल रहा है खाद। तो खाद के दुकान मालिक सीताराम गेडा ने पत्रकारों के साथ गाली गलौज करने लगे और कहा कि कर लो क्या रहे हो।*

*2-करैरा के विधायक जसवंत जाटव ने मौके पर पहुंचकर एस.डी.एम.को फोन पर अवगत कराया और कहा कि मैं रामसेवक सीताराम गेडा के नाम से जो दुकान है उस पर  खाद किसानों को 350 रुपए में दिया जा रहा है और कहा कि इस दुकान पर सील करने की कार्यवाही करें।*

तथा दुकानों पर जो खाद है उसको सरकारी रेट पर किसानों को दिलाया जाए। किसानों ने गुस्से में आकर रोड जाम किया और मौके पर SDM को बुलाने की मांग की है तो SDM  ने मीटिंग में होना बताया। तथा पुलिस प्रशासन करैरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और जाम खुलवाया। तथा sdm सहाब ने विकासखंड विकास अधिकारी को किसानों के पास भिजवाया तो उन्होंने कहा कि सोमवार को खाद सभी किसानों को मिलने लगेगा। साथ ही कृषि अधिकारी ने बताया कि सव सोसायटी पर खाद उपलब्ध है और अपनी अपनी सोसायटी पर जाकर जमीन की किताब, परमीट से या फिर आधार कार्ड से ले सकते हैं परंतु किसानों का कहना है कि खाद सोसायटी वाले दे ही नहीं रहे हैं अब देखना यह है कि खाद प्राइवेट में बहुत मिल रहा है परंतु प्रशासन कार्यवाही करने से बच रहा है सब प्रशासन की मिलीभगत से ही ब्लैक में खाद 350 रुपए में खुलेआम बेचा जा रहा है शासन ने जो प्राइवेट दुकानदारों को भी रेट फिक्स भी 280 – 300 रुपये कर रखी है परंतु दुकानदारों के द्वारा 350 रुपए और 380 रुपए तक बेच रहे हैं करैरा के सब अधिकारियों की मिलीभगत से बेच रहे हैं दो दिन पहले ही खाद के कम से कम 12 से 14 ट्रक खाद आया था पर किसानों को क्यों नहीं दिया जा रहा है किसानों की मजबूरी है इसलिए किसानों को प्राइवेट दुकानदारों से लेना पड रहा है क्योंकि करैरा विधायक ने भी sdm को कार्यवाही करने और दुकान को सील करने के लिए कहा। अब देखना यह है कि इस पर प्रशासन कार्यवाही करतें है या नहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!