Press "Enter" to skip to content

छात्र संघ को धमकाया और दी भविष्य बर्बाद करने की धमकी

दतिया पी.जी. कॉलेज में छात्र संघ को धमकाने का मामला सामने आया है जिसमे छात्र संघ द्वारा प्राचार्य महोदय को ज्ञापन देकर मामले को गम्भीरता से लेने की बात रखी है ।

आपको बताते चले अभी कुछ दिन पूर्व में दतिया लॉ कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर कॉलेज के छात्र विनय यादव  एवं छात्र छात्राओं ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल पर स्टेटमेंट दिया था उसी से खफा होकर दतिया लॉ कॉलेज में अतिथि विद्वान सत्यराज कुशवाहा ने विनय यादव का भविष्य खराब करने की धमकी दी एवं छात्र-छात्राओं को परेशान करने की धमकी दी उसी के विरोध में आज छात्र संगठन ने पीजी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा एवं फैक्स के माध्यम से कलेक्टर महोदय एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ग्वालियर व प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल एवं आयुक्त महोदय उच्च शिक्षा  सतपुरा भवन भोपाल व उच्च शिक्षा मंत्री जी को अवगत कराया ।

ज्ञापन देने वालों में छात्र विनय यादव शिवपाल यादव मेजर यादव कपिल यादव सुभाष यादव जतिन यादव दिवाकर दीपक पाल संजय दोहरे रमन यादव आदिल खान सोनू पंडित आदि छात्र उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!