Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग न्यूज – दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज

*1- एडवोकेट नरेन्द्र लोधी को अभिभाषक कक्ष में जाकर आस्मा शाह और उसकी छोटी बहन के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली दी और किसी महिला के झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी-*

*2 – एडवोकेट नरेन्द्र लोधी करैरा न्यायालय में वकालत का व्यवसाय संचालित करते है*

करैरा शिवपुरी – करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  करैरा के अपर सत्र न्यायालय के प्रांगण के अभिभाषक कक्ष क्र. 3 में एडवोकेट नरेन्द्र लोधी को अभिभाषक कक्ष में जाकर आस्मा शाह और उसकी छोटी बहन के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली दी और किसी महिला के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। फरियादी एडवोकेट नरेन्द्र लोधी नि. राम जानकी मंदिर करैरा वार्ड न. 14 अपने पक्षकार बहादुर सिंह गुर्जर नि. उटवाहा प्रकरण क्र. 49/18 की न्यायालय करैरा में पैरवी कर रहे हैं और आस्मा शाह उर्फ रागिनी आर्य पत्नी आजाद शाह नि. चूनगर फाटक दतिया की है जो मेरे पक्षकार की विरोधी पार्टी है और मैं अपनी सीट पर अभिभाषक कक्ष क्र. 3 में अपने सीनियर एडवोकेट के साथ बैठा हुआ था तभी वहां पर आकर आस्मा शाह उर्फ रागिनी आर्य ने कहा कि तुम जिसकी पैरवी कर रहे हो उसकी पैरवी करना छोड़ दो नहीं तो मैं किसी महिला के झूठे मुकदमे में पुलिस से मिलकर फर्जी केस में फसवा दूंगी। उक्त घटना के समय अभिभाषक कक्ष में नबाब सिहं गुर्जर एडवोकेट एवं प्रशांत त्रिपाठी एडवोकेट मौजूद थे तथा दोनों एडवोकेट ने मेरे साथ उक्त घटना को घटित होते हुए देखा है इस घटना के फरियादी एडवोकेट नरेन्द्र लोधी जी ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है जिस पर करैरा थाना पुलिस ने आरोपी आस्मा शाह पर भा.द.स. के तहत धारा 294, 506,34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है इसी केस से बचने के लिए आरोपी आस्मा शाह ने करैरा थाने जाकर अदम चैक कटवाकर फरियादी के ऊपर 323, 504 के तहत अदम चैक कटवाया। अब देखते हैं कि फरियादी ने जो आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है उस पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है या नहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!