करैरा – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के तहत BSW (सामुदायिक नेतृत्व) के विधार्थियों को गत दिवस नरवर किले की ऐतिहासिक विरासत के अवलोकन हेतु नरवर दुर्ग में ले जाया गया। जहां विधार्थियों ने नरवर के दुर्ग में स्थित महत्वपूर्ण स्थल और प्राचीन काल के नरवर दुर्ग के राजा नल और दमयंती के बारे में जानकारी मिली। इस ऐतिहासिक नरवर दुर्ग के भ्रमण प्रवास के मुख्य मार्गदर्शक व अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शिवपुरी जिले के जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिसोदिया जी उपस्थित रहे। तथा साथ ही उन्होंने BSW के विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक विरासतें हमारे देश व संस्कृति की गौरव है हम और आप सबको को गांव गांव में मौजूद ऐतिहासिक ज्ञान, साहित्य, संस्कृति व इतिहास को संकलित करके उसके संरक्षण में समाज को जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इस एक दिवसीय भ्रमण यात्रा के अवसर पर CMCLDP अध्ययन केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नरवर के सभी छात्र – छात्राएं एवं परामर्शदाता श्री केशव शर्मा जी, श्री सचिन शर्मा, श्री परमानन्द प्रजापति,श्री नरेंद्र सेन, श्री नेमीचन्द्र प्रजापति, श्रीमती रेखा खटीक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नरवर के विकास खण्ड समन्वयक श्री महेश परिहार जी के द्वारा किया गया।






Be First to Comment