दतिया।दतिया में एक भाभी ने अपनी ही ननद एवं उसके 4 साल के बेटे को 40 बीघा जमीन को लेकर पहले अपने ही घर पर गला घोंटकर हत्या की एवं बाद में दोनों के शव को नहर में बहा दिए । भाभी के इस षडयन्त्र का आज पुलिस कंट्रोल रूम में दतिया एसपी मयंक अवस्थी ने खुलासा किया । मृतका रेखा दोहरे का शव थाना उनाव पुलिस ने कल ही भूतहा के जंगल में मिला था । दो दिन पूर्व ही मकोनी निवासी है। मृतका रेखा दोहरे एवं उसके बेटे शिवा की गुमशुदगी की सूचना आरोपिया कुसुम पत्नि महेंद्र दोहरे ने ही दी थी । जांच में एसपी मयंक अवस्थी,एएसपी मनजीत चावला,एसडीओपी भांडेर राजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी उनाव अभिनव कुमार बारंगे,एसओ श्वेता सिकरवार, अजय अंबे ने इस साजिश का भंडाफोड़ किया एवं आरोपिया कुसुम ,उसके प्रेमी परशुराम कोरी निवासी खिरिया नोवई एवं एक अन्य आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया । इस मामले में बालक शिवा की लाश अभी तक नहीं मिला है । भाभी ने यह हत्याकांड 40 बीघा जमीन को लेकर की ।कंट्रोल रूम में हुई प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी मनजीत चावला भी मौजूद रहे ।






Be First to Comment