Press "Enter" to skip to content

किसान संगोष्ठी मे किसानो को बताये उन्नत कृषि के वैज्ञानिक तरीके

गोरमी-नगर के तहसील परिसर मे आज दिनांक 11 जनवरी 2018 को ATMA किसान कल्याण तथा कृषि विकास विकासखंड  मेहगांव की ओर से तहसील  प्रांगण गोरमी में किसान संगोष्ठी रबी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री भारत सिंह भदोरिया जी ने किसान भाइयों को बताया कि किसान भाई कृषि उत्पादन प्राप्त करने के लिए शासकीय योजनाओं का भरपूर लाभ ले

किसानों को तकनीकी विधि से खेती करने की सलाह दी एवं किसान भाइयों को सलाह दी कि सभी किसान अपने अपने खेतों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एक ही फसल पर निर्भर ना होने की सलाह दी
श्री राजकुमार जैन जी एवं श्री प्रेम सिंह सखवार जी ने किसान भाइयों को संबोधित किया

राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर कायम सिंह साहब ने किसान भाइयों को प्रशिक्षण देते हुए बताया के खरपतवार फसलों  के लिए अधिक हानिकारक होते हैं इनसे बचना चाहिए इनका समय पर नियंत्रण करते रहना चाहिए आवश्यकता महसूस होने पर खरपतवार नासी दवाओं का उपयोग करना चाहिए सिंह साब ने किसान भाइयों को फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव के तरीके बताएं किसान भाइयों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने संबंधी विधियों पर विस्तृत चर्चा की

सेवानिवृत्त सहायक संचालक श्री आर एस चौधरी जी ने किसान भाइयों को जैविक खेती उत्पादन की समस्त विधियों पर विस्तृत चर्चा की किसान भाइयों को मिट्टी परीक्षण के लाभ एवं नमूना लेने की विधि  बताई
किसान भाइयों को सलाह दी कि वह 21 दिन में गेहूं की फसल में सिंचाई अवश्य करें वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मेहगांव श्री होतम सिंह कुशवाहा जी ने किसान भाइयों को उद्यान विभाग की समस्त योजनाओं को बताया एवं सलाह दी कि अधिक से अधिक सब्जियां लगाएं जिससे प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके सब्जियों के साथ वृक्ष लगाने की भी सलाह दी सिंचाई जल बचाने के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप विधि की विस्तृत चर्चा की जानकारी दी

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री  जगमोहन सिंह भदोरिया जी ने  किसान भाइयों को बताया कि गहरी जुताई अवश्य करें सिंचाई जल बचाने के प्रबंध पर जानकारी दी सघन खेती एवं मिश्रित खेती से अधिक उत्पादन लेने के तरीके बताएं

बीटीएम ATMA मलखान सिंह गहलोत ने आत्मा योजना एवं कृषि विभाग की जानकारी प्रदान की

कार्यक्रम में श्री राजकुमार जैन जी ब्लॉक अध्यक्ष
श्री जगमोहन सिंह भदोरिया जी
श्री बलदेव सिंह राजावत जी
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री राजकुमार सिंह तोमर
श्री कमल दीक्षित जी सहित एक सैकड़ा से अधिक किसान उपस्थित रहे

किसान संगोष्ठी में लगाई गई लाइव प्रदर्शनी

किसान भाइयों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए किसान संगोष्ठी में मल्चिंग विधि की लाइव प्रदर्शनी लगाई गई इस विधि के माध्यम से किसान भाइयों को खरपतवार रहित एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!