कायस्थ समाज द्वारा बाइक रैली निकाल कर धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

दतिया। दतिया जिले के कायस्थ समाज द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर एक विशाल रेली का आयोजन किया जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकली और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर जयंती मनाई साथ ही कायस्थ युवाओ को सम्मानित  किया

इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति मुरैना अपर कलेक्टर हृदयांश श्रीवास्तव दतिया पहुँचे और कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया साथ ही समाज मे एकजुट होकर रहने की बात कही ।

कार्यक्रम में सम्पूर्ण कायस्थ समाज के युवागण  शेखर श्रीवास्तव,प्रशांत श्रीवास्तव, लाला अवनीश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, आलोक खरे ,अमित श्रीवास्तव,अक्षेस श्रीवास्तव,राजदीप श्रीवास्तव ,प्रशांत सक्सेना,रवेंद्र श्री, अवधेश श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव  ,श्याम सुन्दर, उपस्थित रहे।