
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, एनएमओपीएस की बैठक कोलारस में सम्पन्न
शिवपुरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर से चलाए जा रहे अभियान को कर्मचारियों ने तेज कर दिया है। शासकीय सेवकों की मांग है कि जो पेंशन 2004 में बंद कर दी गई थी वह पेंशन योजना उन्हे पुनः बहाल की जाए।
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन समिति के जिला संरक्षक राजकुमार सरैया ने बताया कि शुक्रवार को जगतपुर कोलारस में पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने को लेकर शसकीय सेवकों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मनमोहन जाटव एवं जिलाध्यक्ष जनकसिंह रावत के समक्ष जिला प्रतिनिधि राजेश धाकड़ ने कोलारस समिति का गठन किया। कोलारस ब्लाॅक संरक्षक पंचम सिंह राजपूत, संयोजक पार्थ सिंह किरार एवं कोलारस ब्लाॅक अध्यक्ष विजय षर्मा एवं श्रीमती सविता गोयल को महिला ब्लाॅक अध्यक्ष एवं कार्यकारी ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेन्द्र लोधी का मनोनयन किया गया। यह सभी नियुक्तियां जिला संयोजक केपी जैन की अनुशंसा पर की गई। शर्मा के ब्लाॅक अध्यक्ष एवं कोलारस समिति के गठन पर सभी पदाधिकारियों एवं षासकीय सेवकों ने बधाईयां प्रेषित की है।






Be First to Comment