
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज रात के अंधेरे में चोरों ने मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रत्ना पुत्र मोहनलाल जाटव निवासी गूडर शाजापुर ने बताया कि रोज की ही तरह वह अपने मवेशियों को घर के बाड़े में बांधकर सोने चला गया था। सुबह देखा तो एक मवेशी कम था। आसपास तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment