Press "Enter" to skip to content

गुना शिवपुरी लोकसभा के प्रभारी बने श्री महेंद्र सिंह यादव

कमलनाथ के छिंदवाड़ा के साथ भाजपा ने हर सीट पर बनाई आठ लोगों की टीम

भोपाल में जसवंत सिंह हाड़ा व उमाशंकर गुप्ता, इंदौर देखेंगे अरविंद कोठेकर व रमेश मेंदोला

मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा संसदीय सीट के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए टीमों का गठन कर दिया

हर टीम में लोकसभा प्रभारी व संयोजक के साथ आठ लोगों को रखा गया है भोपाल में पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा प्रभारी व उमाशंकर गुप्ता संयोजक रहेंगे इंदौर का चुनाव संचालन अरविंद कोठेकर व रमेश मेंदोला के हाथ में होगा राष्ट्रीय परिषद के बैठक में अलग-अलग राज्यों के साथ शाह व उनकी टीम ने चुनावी रणनीति पर चर्चा भी कर ली

मप्र को 2014 के नतीजे (29 में से 27 सीटों पर जीत हुई थी) दोहराने का लक्ष्य मिला है

शाह ने इसके साथ ही आम चुनाव तक का कार्यक्रम भी प्रदेश संगठन को सौंप दिया है गणतंत्र दिवस के बाद से यह बड़े स्तर पर शुरू हो जाएंगे भाजपा ने मप्र की 29 लोकसभा सीटों को दस क्लस्टर में भी बांट दिया है हर क्लस्टर में दो से तीन संसदीय सीटों को रखा गया है इसी आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के दौरे होंगे यह भी बताया जा रहा है कि संभावित प्रत्याशियों लेकर भी शाह ने अलग से प्रदेश संगठन का फीडबैक मांगा है जिसे फरवरी तक देना है पार्टी को ऐसी उम्मीद है कि 4 मार्च के आसपास चुनावी कार्यक्रम का एेलान हो सकता है

किस सीट का चुनाव संचालन कौन करेगा (प्रभारी, संयोजक)

*भोपाल : जसवंत सिंह हाड़ा, उमाशंकर गुप्ता*

*इंदौर : अरविंद कोठेकर, रमेश मेंदोला*

*ग्वालियर : विजय दुबे, अभय चौधरी*

*गुना : महेंद्र यादव, सूर्यप्रकाश तिवारी*

*मुरैना : जयसिंह कुशवाह, शिवमंगल सिंह तोमर*

*भिंड : वेद प्रकाश शर्मा, नाथू सिंह गुर्जर*

*सतना : रामसिंह पटेल, प्रभाकर सिंह*

*रीवा : ब्रजबिहारी शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता* l

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!