20000 रू की अवैध शराब के साथ 1 आरोपी को दबोचा
शिवपुरी।दिनांक 13.01.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पड़ोरा रोड़ कम्पनी तरफ एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की कट्टियों में अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर श्री आर.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर उनि. अशोक बाबू शर्मा के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान आरोपी भूरा उर्फ धर्मन्द्र पुत्र दीवान सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी रन्नौद के कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टियों में 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल कीमत 20000 रू की मिली, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।





Be First to Comment