ग्वालियर।कलेक्टर श्री भरत यादव ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री कृषक फसल ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिये किसान अपने ऋण खातों में आधार कार्ड की सीडिंग कराकर, आधार कार्ड एवं ऋण खातों को लिंक कराना सुनिश्चित करें। श्री भरत यादव ने इस संबंध में किसानों से अपील की है कि वे अपने ऋण खातों में आधार कार्ड की सीडिंग कराकर, आधार कार्ड एवं ऋण खातों को लिंक कराना सुनिश्चित करें, तभी किसान इस योजना का लाभ लेने के लिये पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि किसान यह कार्य 15 जनवरी 2019 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कर लें, ताकि कोई भी पात्र किसान, योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। ऋणी किसान इस अवधि के दौरान ऋण खाते की पासबुक के पहले पेज और आधार नम्बर की फोटोकाँपी के साथ मोबाइल नम्बर की जानकारी संबंधित बैंक शाखा में जमा करायें। किसान ऋण खातों में आधार सीडिंग के पश्चात अपने ग्राम पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक से संपर्क कर मुख्यमंत्री कृषक फसल ऋण माफी योजना का आवेदन भरकर ग्राम पंचायत में जमा करायें।






Be First to Comment