रानू राजपूत दिनारा – जिसमें सहायता केंद्र से ब्लॉक तक और नया बस स्टैंड तक सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित करने एसडीएम उदय सिंह सिकरवार एसडीओपी श्री रत्नेश तोमर c.m.o. रामनिवास शर्मा थाना प्रभारी श्री राकेश शर्मा मौजूदगी में प्रबुद्धजनों सब्जी विक्रेताओं से सब्जी की दुकानों को शिवपुरी रोड से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने पर चर्चा हुई चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया की थोक सब्जी मंडी जो बस स्टैंड रोड पर लगती है उसे कृषि उपज मंडी में केरल सब्जी विक्रेताओं के ठेले जो शिवपुरी रोड और बस स्टैंड रोड पर लगते हैं उन्हें सहायता केंद्र के सामने तक बने फुटपाथ पर लगाया जाएगा इसके लिए अभी लग रहे ठेलो को चिन्हित करने और उन्हे नई जगह पर स्थान देने का काम लाटरी पद्धती से सीएमओ करेंगे




