
भोपाल।पुलिस मुख्यालय भोपाल से तबादला सूची जारी हुई है। पिछोर में पदस्थ एसडीओपी राजेंद्र मिश्रा काे प्रमोशन मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल तबादला कर दिया है। जबकि दमोह के पथरिया में पदस्थ एसडीओपी सुजीत भदौरिया को पिछोर भेजा गया है। बता दें कि एसडीओपी इससे पूर्व शिवपुरी के कोलारस थाने में पदस्थ रह चुके हैं।




