
शेखर श्रीवास्तव दतिया। जिले के उनाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कामद में राम जानकी माफी मंदिर की जमीन के खेत के पास 62 वर्षीय हुकुम सिंह पुत्र छक्की लाल अहिरवार की लाश नरिया में पड़ी मिली लाश देख लोगो मे हड़कंप मच गया ।
इस बात की जानकारी ग्राम के कोटवार प्रताप सिंह ने उनाव पुलिस को दी। घटना दोपहर 1:00 बजे के लगभग की है। सूचना पर उनाव पुलिस थाना प्रभारी अजय अंबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
जांच के पश्चात सामने आया कि वृद्ध की मृत्यु अधिक शराब के सेवन से नरिया में गिरने से हो हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।






Be First to Comment