Press "Enter" to skip to content

अध्यात्म विभाग द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन | Datiya news

शेखर श्रीवास्तव दतिया। मध्यप्रदेश के अध्यात्म विभाग द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन बग्गी खाना प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद प्रशांत ढेंगुला, नपा  सीएमओ राजबीर सिंह राय, सिटी मैनेजर जितेंद्र सिंह वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अमित दुबे, नासिर खान, रहीस मोहम्मद कुरेशी, संजय रावत, विनोद मिश्रा, वेटी क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा रावत, राज गोस्वमी, आगरा की कवियत्री ममता जी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, रस्साकस्सी प्रतियोगिता, काव्य पाठ आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में आगरा की कवियत्री ममता, सुंदरलाल श्रीवास्तव, वेटी क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा रावत, राज गोस्वामी, विनोद मिश्रा ने अपने रचना पाठ से आनंदित किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में रैफरी की भूमिका श्रयश रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम दतिया नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें शहर के समाज सेवी, महिला एवं बच्चों, अतिथिगण उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!