Press "Enter" to skip to content

विनोदपुरी के बड़े भाई बलरामपुरी में लगी गोली, हुई पेट के आरपार हालात गंभीर | Datiya news

बसई पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग 


विनोदपुरी के बड़े भाई बलराम पुरी में भी लगी गोली,पेट के हुई आरपार पुलिस पर आरोप


बसई के ग्राम ग्वावली की घटना, थाना प्रभारी सहित 8 पुलिस कर्मी घायल

दतिया। खबर जिले के बसई थाने से आ रही है जहाँ आज बसई पुलिस अबैध शराब की सूचना पर उत्तरप्रदेश झांसी अंतर्गत बबीना थाना के ग्राम ग्वावली में आरोपियों को पकड़ने गई परन्तु विवाद होने के कारण दोनों पुलिस ने बताया कि पुलिस पर फायरिग हुई हैं

पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को जिले में बेखोफ एवं निर्भय मंसूबे का मामला सामने आया है। जहाँ शराब माफियाओं ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया , जिसमे थाना प्रभारी सहित 8 पुलिस कर्मी घायल हुये है। यह घटना दतिया मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर बसई क्षेत्र की है। जहां बसई पुलिस अवैध शराब पकड़ने के लिए कार्यवाही करने पहुँची थी, तो शराब माफियाओं ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर हमला कर दिया। बसई क्षेत्र से बेखौफ शराब माफियाओं द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। यह घटना उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश की सीमा से सटे ग्राम ग्वावली में शराब माफियाओं द्वारा अंजाम दिया गया। फायरिंग की सूचना पर दतिया मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल बसई पहुच गया है।

जानकारी के अनुसार बसई पुलिस को मुखबिर जरिये अवैध शराब की सूचना मिली थी, जिस पर बसई थाना प्रभारी अमित साहू पुलिस बल के साथ अवैध शराब पकड़ने ग्राम ग्वावली में जा पहुचे ओर बसई के हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र पूरी ने शराब माफियाओं के साथ पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र पूरी पर उप्र एवं मध्यप्रदेश के पुलिस थानों में दस अधिक मामले दर्ज है। हमले में बसई थाना प्रभारी अमित साहू सहित हेड कॉन्स्टेबल, 8 पुलिस कर्मी घायल हुये है। पुलिस पार्टी अपनी जान बचाने के पीछे लौटना पड़ा। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले शराब माफियाओं को पडकने दतिया पुलिस द्वारा दविश दी जा रही है।

इनका कहना है

बसई पोलिस ने अपनी टीम के साथ अबैध शराब मामले में दबिश दी इस बात पर गांव बालों ने पुलिस पर हमला किया जिसमे 5 या 6 लोग घायल हैं। और ये भी पता चला है की जिनको पकड़ने पुलिस गई थी उनमे से भी किसी एक को गोली लगी हैं। बसई पुलिस के द्वारा बबीना पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद बबीना पुलिस मौके पर पहुँची ओर जिन जिन पुलिस बालों को बंधक बना रखा था उनको छुड़वाया एवं जिनकी रायफेल छीन ली गई थी। उनकी रायफेल रिकवर कराई।

ओपी सिंह
झांसी एसपी

शराब की सूचना मिलने पर बसई थाना प्रभारी अमित शाहू अपनी टीम के साथ वहाँ पहुँचे एवं कई मात्रा में अबैध शराब जप्त की गई एवं जिस आरोपी को लेकर पुलिस आ रही थी तभी हमलाबरो ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिसमे पुलिसकर्मी घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर है। ओर जिन लोगो ने रास्ता रोका था उन लोगो ने पुलिस की रायफेल भी छीन ली थी

मयंक अबस्थी
एसपी दतिया

पुलिस किसी मामले की शिकायत में गांव में आई थी ओर मेरे छोटे भाई को लेकर जा रही थी जिनका नाम रविन्द्र पुरी है।इस बात पर गांव बालो ने पूछा सरपंच को कहा ले जा रहे हो इस बात पर गांव बाले आक्रोश में आ गए और मारपीट कर दी। ये सब गलत आरोप है जो पुलिस द्वारा लगाए जा रहे हैं ये सब पुलिस की गुंडागर्दी हैं। मेरे भाई को पकड़ने के बाद थाना प्रभारी अमित शाहू ने एक लाख रुपये मांगे लेकिन पैसे न देने पर पुलिस अब ये रास्ता अपना रही हैं। पुलिस के पास अब कोई रास्ता नही है इसलिए पुलिस ऐसा कर रही है।

विनोदपुरी
रविन्द्र पूरी के बड़े भाई
बजरंगदल संयोजक शिबपुरी


सोशल मीडिया पर बायरल हो रहा मेसेज


काँग्रेस पार्टी के सत्ता में आते ही राज्य में दहशत का माहौल..

मध्यप्रदेश पुलिस ने उत्तरप्रेदेश में झांसी के बबीना ब्लॉक के ग्राम गुबाबली में एक किसान बलराम पुरी जो कि बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद पुरी के बड़े भाई है उनमें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी हालत काफी गंभीर है और आईसीयू में भर्ती है।
मध्यप्रेदश पुलिस ने उत्तरप्रेदेश में घुस कर ये कृत्य किया और इसके बाद भी पुलिस पर कोई भी कार्यवाही नहीं कि जा रही है..

अतः सभी भाइयों से अनुरोध है इस घटना से सभी को अवगत करायें जिससे गरीब किसान को न्याय मिले।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!