Press "Enter" to skip to content

संजय कॉलोनी से चोरों ने चुराई बाइक-shivpuri news

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली संजय कॉलोनी से चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को शिकायत में बाइक मालिक दिलीप पुत्र स्व. रामस्वरूप गुप्ता निवासी दौलसिंह होटल के पीछे संजय कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह उसके बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी जब वह किसी बाजार जाने के लिए बाइक के पास गया तो देखा कि बाइक गायब है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक के बारे में किसी को कुछ नहीं पता था। इसके बाद दिलीप थाने गया और बाइक चोरी की घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में बाइक चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!