रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, मां की हत्या के बाद बेटा तीन दिन तक खाता रहा मृत शरीर


कोरबा । तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए अपनी ही मां को मौत के घाट उतारने वाले कातिल बेटे ने पाली पुलिस के सामने अपने गुनाहों की जो कहानी बयान की है वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है।


पूछताछ में उसने बताया है कि 31 दिसंबर की रात अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद उसका खून पी गया। उसने बताया की मां के सिर को अपने किसी देवता को भी समर्पित कर दिया था