कर्जमाफी में फ़र्ज़ी नाम दाखिल होने से किसान परेशान कलेक्टर को सौपा ज्ञापन | Datiya news


शेखर श्रीवास्तव दतिया। जिले में सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के रण माफी के अंतर्गत ऐसे किसानों का  नाम भी जोड़ दिया गया  और उनके हाथो में लिस्ट थमा दी गयी जो कि कभी कर्ज के दायरे ही नही आते ।

आपको बताते चले मामला दतिया जिले के ग्राम परशोन्दा का है जहाँ सहकारिता विभाग द्वारा किसानों की सूची तैयार करदी गयी जो कि कर्जमाफी से मुक्त है अतः किसी भी प्रकार से कर्जमाफी के हकदार नही है।

इसी बात से किसानों के बीच  घबराहट पैदा हुई और वह जाकर दतिया कलेक्टर के पास पहुँचे ओर ज्ञापन देकर अपनी समस्या उनके समक्ष रखी

दतिया कलेक्टर द्वारा ग्राम वासियो को पूर्ण अस्वाशन दिया और दो से तीन दिनों में जांच कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा