Press "Enter" to skip to content

किराने की दुकान में आधी रात को चोरी, 20000 नगदी सहित समान गायब | Shivpuri news

नितिन सक्सेना शिवपुरी। खबर जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत लाल माटी से आ रही हैं जहाँ चोरो ने आधी रात्रि को चोरी की बारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार बीनू सेंगर निवासी लाल माटी किराने की दुकान चलती हैं। 9 बजे अपनी दुकान बंद करने के पश्चात रोज़ की तरह अपने घर पहुँची। आज रात्रि को 2 बजे चोरों ने दुकान में चोरी की बारदात को अंजाम दिया। रात्रि में 2 बजे पास रहने बालो ने बीनू सेंगर को बताया कि आपकी दुकान से कुछ आवाज आ रही हैं। एवं 2 लड़को को भागते हुए देखा हैं। उसके बाद देखा कि दुकान में से बीस हज़ार रुपये सहित समान जिसकी कीमत लगभग 18000 रुपये बताई जा रही है गायब हैं। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुची मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!