Press "Enter" to skip to content

पत्रकार के सवाल पर भड़के छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन | Bhopal news

रायपुर। बुधवार को छत्तीसगढ़ में लोकसभा तैयारियों की समीक्षा करने आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन एक सवाल पर पत्रकारों पर ही भड़क गए। उनसे भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेने से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस पर जैन से उल्टे पत्रकार से कहा कि आप कांग्रेसी पत्रकार हैं क्या? उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि पार्टी की हार की जिम्मेदारी मेरी है, लेकिन मुझे पद पर बना रहना है या नहीं ये आप पत्रकार नहीं, मेरी पार्टी तय करेगी।
पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ में हार की समीक्षा किए जाने को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में अनिल जैन ने एंटी इनकंबेंसी को हार की सबसे बड़ी वजह बताई। उन्होंने कहा इस बात को स्वीकार किया कि कांग्रेस की जन घोषणा पत्र में किए गए वादे का भी असर हुआ, लेकिन पत्रकारों ने जब यह पूछा कि आप प्रदेश प्रभारी हैं, क्या आप हार की नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेते? इस पर जैन भड़क गए। उनके इस अंदाज पर पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। बाद में अनिल जैन ने इस पर खेद जताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!