
बदरवास। थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रिजौदी में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम रिजौदी की रहने वाली दौलतबाई पत्नी राधेश्याम ने 26 जनवरी को शाम के समय घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जब महिला के मुंह से सफेद झाग निकलते देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए लेकिन हालत ज्यादा खराब हो जाने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका अभी पता नहीं चल सका है।






Be First to Comment