कोरोना महामारी के चलते परमहंस आश्रम विनेगा आगामी आदेश तक दर्शनार्थियों के लिए रहेगा बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी बज्रानंद जी महाराज के शिष्य संत पथरानन्द महाराज ने भक्तों एवं साधकों से कहा है कि कोरोना जैसी महामारी के चलते आश्रम परिसर में भीड़भाड़ का इकट्ठा होना सामाजिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं है। ऐसी परिस्थिति में सभी साधक, भक्तगण एवं दर्शनार्थी अपने घर पर रहकर ही भजन एवं साधना करें एवं कोरोना गाईडलाइन के नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। स्थिति सामान्य होने तक आश्रम परिसर पूर्णतः बंद रहेगा।