Press "Enter" to skip to content

डंपर की टक्कर से युवक की मौत-shivpuri news

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रामपुरी रोड मुढेडी के हार पर एक उंपर के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रताप उर्फ पप्पू पुत्र रामसिंह पटेलिया निवासी श्यामपुरा गुना व वीतेश पुत्र रमेश पटेलिया बाइक से बदरवास की ओर आ रहे थे तभी रामपुरी रोड मुढेडी का हार के पास पीछे से एक डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनाें युवक जमीन पर गिर गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान प्रताप उर्फ पप्पू की मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!