Press "Enter" to skip to content

सीआरपीएफ सीआईएटी में मनाया गया गणतंत्र दिवस, आईजी ने किया ध्वजारोहण-shivpuri news

शिवपुरी। देश की सीमा सुरक्षा के लिए तैनात आतंकवाद विद्रोहिता की पहचान का बना बल सीआरपीएफ सीआईएटी में देश का 70वां गणतंत्र दिवस देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोण संस्थान के 62 राजपत्रित अधिकारी, 78 अधीनस्थ अधिकारी तथा 545 अन्य कार्मिकों की मौजूदगी में प्राचार्य/आईजी मूलचंद पंवार द्वारा किया गया और सैनिकों को देश के नाम उनका कर्तव्य कराते हुए संबोधन में देश के गणतंत्र दिवस का महत्व तथा केरिपुबल के द्वारा देश में शांति स्थापना हेतु किए गए त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने बताया कि वीरता व शौर्य प्रदर्शन में केरिपु बल के कार्मिक अन्य वर्षों की भांति सबसे आगे रहे तथा इस वर्ष भी सर्वाधिक 47 पद जिनमें शौर्य, वीरता तथा राष्ट्रपति वीरता पदक शामिल है को प्राप्त कर संस्थान केरिपु बल का नाम रोशन किया। 
लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मनाया गणतंत्र दिवस

शिवपुरी। लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन का ध्वजारोहण कार्यक्रम जिला कार्यालय गुना चुंगी नाके पर उत्साह के साथ मनाया गया जहां ध्वजारोहण पश्चात जोरदार तिरंगा आतिशवाजी हुई। तब राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणो में डीआईजी आईटीबीपी राजकिशोर शाह, जेलर दिलीप सिंह, संरक्षक व रिटा.डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार, अब्दुल नासिर भोपाल, समाजसेवी हरज्ञान प्रजापति, कामता प्रसाद गुप्ता, ट्रक-ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह, खलील खान, मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र माथुर, ग्रामीण कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भरत रावत, अजीत जैन मंचासीन रहे। अतिथिद्वयों का यूनियन अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल ने स्वागत किया। संचालन सलीम खान एड. ने जबकि आभार सचिव विवेक सिंघल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अब्दुल रफीक खान अप्पल ने बड़ी शालीनता के साथ दिया। कार्यक्रम को उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया और इस आयोजन लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनीयन के गणतंत्र दिवस समारोह को प्रर्म सद्भव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर मुनबबर खान, सफदर बेग मिर्जा, विवेक सिंघल सचिव, हाफिज वशीर खान, सईद खान, कैलाश राठौर, सुरेश शर्मा, रामवीरसिंह तोमर, साजिद विद्यार्थी, शहीद भाई, सिरनाम यादव काका, हरिलाल कुशवाह, सुल्तान खान, गुलजार शाह, नरेंद्र मंगल, रामलाल सेन, अकबर राईन, सत्तार, जमील, रहमान, इब्राहिम खान, अशरफ खान आदि सहित यूनियन के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!