Press "Enter" to skip to content

अग्रसेन चिकित्सा शिविर में आधा सैकड़ों मरीजों का हुआ परीक्षण, बांटी नि:शुल्क दवाएं-shivpuri news

शिवपुरी। पीड़ित मानवता के प्रति सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा पुन: प्रति रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक मरीजों ने अपने रोग का परीक्षण कराते हुए नि:शुल्क दवाएं प्राप्त की। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंदू बंसल सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा इस चिकित्सा शिविर में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिविर के दूसरे सप्ताह में महाराजा अग्रसेन सप्ताहिक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार सेवा की शुरूआत 20 जनवरी से सुचारू रूप से चालू किया गया जिसमें मरीजों का उपचार किया जा रहा व दवा भी फ्री मरीजों को दी जा रही है। शिविर में उपचार हेतु डॉ. अतुल गुप्ता होम्योपैथिक, डॉ. निशा गोयल होम्योपैथिक, डॉ. आकांक्षा जैन होम्योपैथिक, डॉ. दीपक गौतम डाइबिटीज स्पेशलिस्ट, डॉ. नरहरी गुप्ता, डॉ. आशीष शर्मा फिजियो, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. एसके बंसल, डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. राजेशसिंह पवैया चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डॉ. मोना गुप्ता गयनो द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!