
सरकार ही नहीं बल्कि समाज भी सरकार के साथ मिलकर काम करें
गणतंत्र दिवस के मौके पर नसरुल्लागंज में किया ध्वजारोहण ली परेड की सलामी गुब्बारे छोड़ कर दिया शांति का संदेश
नसरुल्लागंज। नगर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश प्रगति व विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे । केवल सरकार ही नहीं बल्कि सरकार के साथ समाज भी मिलकर काम करें और अपने प्रदेश को आगे बढ़ाएं । उन्होंने कहा कि गणतंत्र में गण मतलब जनता प्रमुख है और तंत्र उसकी सेवा के लिए है । इस देश के संविधान में व्यवस्थाएं ऐसी है की चुनाव होते हैं, सरकारें बनती है, सरकारे बदलती है, लेकिन प्रदेश सदैव चलता रहता है। हमारा प्रदेश आगे बढ़े अपना क्षेत्र में लगातार आगे बढ़े इसका प्रयास हम सब मिलकर करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्सों को गणवेश के लिए ₹100000 की राशि दिए जाने की घोषणा की। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले सभी पांचों स्कूलों को 25000-25000 की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने यहां पर मौजूद बच्चों से कहा कि आप सब में प्रतिभा, क्षमता, योग्यता, लगन है, यदि तुम चाहो देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सकते हो और इसके लिए जरूरत है मेहनत करने की। इसलिए पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करें और केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपना अब अपने परिवार का नाम रोशन कर ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई इसके पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और स्कूली विद्यार्थियों का अभिवादन किया ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने आसमान पर गुब्बारे छोड़े तथा प्रदेशवासियों को एकता का संदेश दिया उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेश लखेरा मौजूद थी।
विभिन्न संस्थाओं में हुए ध्वजारोहण
शनिवार को भारतीय गणतंत्र की 70 वीं वर्षगांठ नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस दौरान जगह जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम संपन्न और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए नगर का सबसे पहला ध्वजारोहण नगर परिषद कार्यालय पर सुबह 7:30 बजे संपन्न हुआ यहां नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश पवार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया नगर का सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम गांधी चौक छोटा बाजार में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेश लखेरा के द्वारा किया गया
बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति तरुण पुष्प स्कूल ने मारी बाजी
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई इस दौरान शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर विद्यासागर अकादमी उत्कृष्ट विद्यालय शुभम कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल एवं तरुण विद्या मंदिर के द्वारा देश प्रेम एवं सद्भावना से ओतप्रोत कई प्रस्तुतियां दी प्रस्तुतियों के दौरान सेना के जवानों का जज्बा आम जनता की मजबूरी एवं अंग्रेजो के द्वारा शासनकाल के दौरान किए गए अत्याचार की प्रस्तुति बखूबी बताएंगे इस दौरान संपन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर तरुण हायर सेकेंडरी स्कूल दूसरा स्थान विद्या सागर अकादमी ने प्राप्त किया वहीं तीसरे स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रहा वहीं दो अन्य विद्यालय शास्त्री एवं शुभम को नगर परिषद के द्वारा सम्मानित किया गया
शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पूरे वर्ष भर कई स्कूलों में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेटकर सम्मानित किया।
उत्कृष्ट आयोजन के लिए दी नगर परिषद को बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं करने एवं विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उत्कृष्ट प्रस्तुति दिए जाने पर नगर परिषद को बधाई दी गई इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया है उसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता राजेश लखेरा सहित संपूर्ण परिषद बधाई की पात्र है कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष के निवास पर उन्होंने भोजन ग्रहण किया






Be First to Comment