करैरा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्रशिक्षण संस्थान, रिक्रूट ट्रैनिंग सेन्टर करैरा द्वारा संस्थान प्रमुख भंवरसिंह (उप महनिरीक्षक) के मार्गदर्शन में विभिन्न अवसरों पर आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन व जनता को हर संभव मदद प्रदान की जाती रही है। इन सहायता के कार्यो में रेस्क्यू अभियान, स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों में स्वच्छता व भ्रष्टाचार के प्रति जागरुकता पैदा करना, विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावनाओं का विकास करने के लिए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, विद्यार्थियों को बल की गतिविधियों से परिचित करवाने के लिए समय-समय पर कैम्पस का भ्रमण करवाकर उन्हे सैन्य गतिविधियों की जानकारी देना आदि शामिल है।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की इस उत्कृष्ट कार्यशैली, सर्मपण व सेवा भावना व स्थानीय जनता के प्रति लगाव को देखते हुए आरटीसी करैरा को मध्य-प्रदेश शासन के करैरा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर करैरा क्षेत्र की जनपद अध्यक्ष बती आदिवासी भी उपस्थित रही व उन्होंने आईटीबीपी के उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय जनता को सेवा व सुरक्षा प्रदान करना इस बल के मुख्य ध्येय रहा हैं।





Be First to Comment