शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष पुनः जनसेवा के लिए समर्पित सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा शिवपुरी जिले की शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा में 1 से 4 फरवरी तक 8 कैंप लगाए जा रहे है। सांसद प्रतिनिधि एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि अंचल के आमजन को उनके स्थलों पर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आंख एवं कान की जांच व ऑपरेषन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस तारत्यम में 1 फरवरी शुक्रवार सुबह 10ः30 से दोपहर 2 बजे तक पुरानी शिवपुरी के लिटिल एंजिल हायर सेकंडरी स्कूल नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी तथा फॉरेस्ट चौकी के पास झांसी फोरलाईन सुरवाया, 2 फरवरी शनिवार को कल्याण गार्डन कोलारस तथा अग्रवाल धर्मशाला बदरवास, 3 फरवरी रविवार को जेके गार्डन खनियांधाना तथा मंगल भवन बामौरकलां, 4 फरवरी सोमवार को कपूर भवन शिवशंकर नगर भौंती तथा संत कैलाशगिरि उमावि खोड़ में लगाए जा रहे है।
माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन का आंख, कान जांच शिविर 1 से-shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment