Press "Enter" to skip to content

पेशी पर आ रहा मुल्जीम अभिरक्षा से भागा-KARERA NEWS

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत वन कर्मचारियों द्वारा एक आरोपित को न्यायालय लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही आरोपित कर्मचारियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 
लक्ष्मीनारायण शाक्य पुत्र स्व. दयाराम शाक्य निवासी उपवन क्षेत्रपाल अभ्यारण करैरा ने बताया कि एक मामले में आरोपित संतोष पुत्र हरगोविंद शर्मा निवासी नारही थाना अमोला को पकड़ा था। पकड़ने के बाद उसे न्यायालय लाया जा रहा था तभी न्यायालय परिसर से आरोपित कर्मचारियों को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!