हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी / Shivpuri News

शिवपुरी| माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी वोकेशनल एवं अन्य परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE पर अपलोड किए गए हैं। मंडल द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश-पत्र में विषय या माध्यम की त्रुटि होने पर एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर 15 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क जमा कर सुधार की सुविधा प्रदान की गई है।