
पोहरी-बैराड़। क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठखेड़ा द्वारा बीते रोज 1 करोड़ 30 लाख की लागत से 3 सीसी व दुकानों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ रमेशसिंह सगर द्वारा सभी ागंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा बैराजमाता सीसी रोड, अग्रवाल धर्मशाला से थाने वाले कुआ एवं वार्ड नंबर 13 में सीसी रोड का भूमिपजन किया। वहीं नगर पषिद की नवीन बस स्टैंड धौरिया रोड पर फ्रंट साइट दुकानेां का निर्माण किया जाना है जिसके लिए धोरिया रोड पर एवं बैराज माता मंदिर पर विधायक सुरेश राठखेड़ा द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि केशवसिंह तोमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल रावत, विजयसिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माता चरण शर्मा, किशनसिंह तोमर, सेठ मेवालाल गुप्ता, कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा, राकेश गोयल, मंडलम अध्यक्ष पवन गुप्ता, रामदुलारे यादव, पार्षद नीरज गुप्ता, राजीव सिंघल, शिवसिंह धाकड़, बंटी शर्मा, बाईसराम शाक्य, दौलसिंह रावत, जहानसिंह यादव, रमेश राठौर नायब तहसीलदार, आशीष यसवाल, विनोद बाथम, आलोसिंह भदोरिया सहित कई नागरिक मौजूद थे।






Be First to Comment