शिवपुरी| मध्यप्रदेश शासन द्वारा शहरी युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना चलाई गई है। योजना के लिए पंजीयन युवा स्वाभिमान पोर्टल पर 12 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। योजनांतर्गत 2 लाख से कम वार्षिक आय वाले, 21 से 30 वर्ष आयु के शहरी युवा बेरोजगार लाभान्वित होंगे। नगरीय निकायों में 21 फरवरी से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा। योजनांतर्गत युवाओं को 4 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। योजना की अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए yuvaswabhimaan.mp.gov.in पर लॉगिन अथवा मोबाइल एप मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।



