Press "Enter" to skip to content

किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी, परिजनों ने दर्ज करवाया केस-shivpuri news

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत एक 15 वर्षीय किशाोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी परिजनों की शिकायत पर संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
गोवर्धन के ग्राम गाजीगढ़ में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी 11 फरवरी को देर शाम घर से लापता हो गई। जब वह घर पर नहीं दिखी तो परिजनों को चिंता हुई और किशोरी की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने परिजनों को बताया कि उनकी पुत्री को ग्राम के संजय आदिवासी के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन संजय के घर तो वह भी लापता था। मामले में परिजनों ने संदेह के तौर पर संजय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!