
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत चोर घर में रखी 12 बोर की बंदूक चुराकर ले गए। मामले में पुलिस को शिकायत में विवेक पुत्र बीसी करण निवासी भयावन ने बताया कि उसने एक 12 बोर की बंदूक खरीदी थी और उसे संभालकर अलमारी में रख दिया। 13 फरवरी को जब उसने बंदूक को अलमारी से निकाला तो देखा कि वह गायब है। परिजनों से भी पूछताछ की लेकिन बंदूक का पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाईं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




