Press "Enter" to skip to content

बीएसएनएल कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल-shivpuri news

शिवपुरी। प्रदेश के साथ शिवपुरी जिले में भी बीएसएनएल कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गई है। जिले के करीब 25 से ज्यादा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से बीएसएनएल की सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश भर के कर्मचारी तब तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक उनकी सभी मांगे नहीं मानी जाएंगी। 
जिन बिंदुओं को लेकर हड़ताल की का रही है उनमें छटनी करने की धमकी न देकर समस्या दूर करें, श्रम आयुक्त के आदेश अनुसार वेतन निर्धारित कर हर महीने 7 तारीख तक मिले, ईपीएफ ईआई की सुविधा प्रदान की जाए, वेतन खाते में दो या ऑनलाइन करो, सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी कर शोषण बंद करो, ठेकेदार और प्रबन्धन की सांठगांठ नहीं चलेगी आदि है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!