Press "Enter" to skip to content

लक्ष्य मिस्टर इंडिया के फाइनल में-shivpuri news

शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी में पदस्थ अधिकारी एके सिंह के पुत्र लक्ष्यसिंह ने रूबरू ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली मॉडलिंग की मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है।  
लक्ष ने बताया कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2004 से आयोजित की जा रही है और यह इसका 16 वां संस्करण है, गत वर्ष इस प्रतियोगिता को मशहूर कार कंपनी ने प्रायोजित किया था। प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। लक्ष्य का चयन कुल 3 लाख से अधिक प्रविष्टियों में से चुने गए 25 प्रतिभागियों मे से एक है साथ ही मध्यप्रदेश में से एक मात्र चयन है। पिछले साल 2018 मे इंदौर में आयोजित ट्रेंडस मिस्टर एम पी मॉडलिंग प्रतियोगिता में इन्हें अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!