Press "Enter" to skip to content

343 भवनों के लिए निकली लॉटरी, किसी को पार्क तो किसी को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास मिला भवन-shivpuri news

मेडीकल कॉलेज के पास हाउसिंग बोर्ड द्वारा तैयार तात्याटोपे नगर में हुआ भवनों का आवंटन
शिवपुरी। शहर में कत्थामील के पीछे नवनिर्मित मेडीकल कॉलेज के समीप करीब 5 हैक्टेयर भूमि में मध्यप्रदेश गृह निर्माण विभाग द्वारा तय समय सीमा में तात्याटोपे नगर का निर्माण पूरा कर लिया गया है और यहां निर्मित भवनों का आवंटन भी लॉटरी के जरिए कर दिया गया है। शुक्रवार को यहां निर्मित 347 ईडब्ल्युएस भवनों का लॉटरी के जरिए पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को आवंटन किया गया। इस दौरान यहां दो बॉक्स में पर्चियां डाली गईं। एक बॉक्स में उपभोक्ताओं के नाम वाली पर्चियां थी जबकि दूसरे में भवनों के नंबर वाली। लॉटरी सिस्टम के जरिए पर्ची निकलने पर उपभोक्ता डिब्बे में से अपने लिए आबंटित होने वाले भवन के नंबर की पर्ची निकाल रहे थे। 
इस दौरान लॉटरी सिस्टम से किसी को मुख्य द्वार के समीप तो किसी को पार्क के सामने तो किसी को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के नजदीक भवन मिले तो चेहरे खिल गए। सबसे ज्यादा वे लोग खुश नजर आए जिन्हें टू या थ्री साइट ऑपन भवन लॉटरी के जरिए मिला। कई लोग ऐसे भी थे जो लॉटरी में शामिल नहीं हुए और उनकी पर्ची अन्य लोगों से निकलवाई गई। पूरी लॉटरी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई जो शाम करीब 5:30 बजे तक जारी रही। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड के गुना से आए एसडीओ पीएस राठौर, कार्यपालन यंत्री सुनील श्रीवास्तव, संपत्ति प्रबंधक एस कुंबलेकर, आरके शर्मा, सीताराम यादव, उपयंत्री पीके जैन, एचआर कोली मौजूद रहे। 
114 एलआईजी भवनों का भी हुआ आवंटन
तात्याटोपे नगर में 114 एलआईजी भवनों का भी निर्माण किया गया है और इनका आवंटन भी लॉटरी के जरिए गुरुवार को किया गया था। एलआईजी भवन ईडब्ल्युएस भवन से करीब दो-गुने क्षेत्रफल में निर्मित किए गए हैं और इनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपए है जबकि ईडब्ल्युएस भवन की कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपए है। जिन लोगों ने इन भवनों के लिए पंजीयन कराया था उन्हें यह राशि पांच किस्तों में जमा करवाई गई जबकि आखिरी किस्त की राशि अब आवंटन के बाद हैंड ओवर के समय जमा कराई जाएगी। 
विवाद हुआ तो भाजपा नेता ने सुलझाया
शुक्रवार को जब लॉटरी द्वारा भवनों का आवंटन किया जा रहा था और आधे से अधिक भवनों का आवंटन हो भी चुका था। इसी दौरान दो उपभोक्ता ऐसे सामने आए जिनके चस्पा सूची में दो-दो बार नाम थे जिस पर उन्होंने विरोध जताया। िस्थति विवाद की बन गई तभी वहां मौजूद भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा ने अन्य लोगों की सहमति के बाद इन लोगों की लॉटरी पहले निकलवाने पर सहमति बनवाई जिसके बाद विवाद शांत हो सका।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!