पड़ोसन पर बुरी नियत, कर दिया बलात्कार-shivpuri news

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत एक पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना एक माह पुरानी है जहां गाम थरखेड़ा में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को दोपहर के समय वह मकान के पीछे शौच करने के लिए गई हुई थी तभी पड़ोस में रहने वाला रामू पुत्र दामोदर परिहार आया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपित ने उसे धमकाया जिससे वह डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन आरोपित द्वारा दोबारा परेशान किए जाने पर महिला ने घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आरोपित पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।