शिवपुरी | पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश कुमार हिंगणर ने पुलिस लाइन से 30आरक्षकों की जिले के अलग अलग थानों में पोस्टिंग की है। सिटी कोतवाली,
फिजीकल सहित पिछोर, दिनारा, करैरा, तेंदुआ, नरवर आदि थानों में स्टाफ की
कमी को देखते हुए यह पोस्टिंग की गईं हैं।
मनोज कतरौलिया, पवन व सलमान खान को पुलिस लाइन से सिटी कोतवाली भेजा
है। इसी तरह लोकेंद्र व संतोष पाठक को करैरा थाना, सायल खान व माधव बाथम
नरवर थाना, बलवीर बघेल दिनारा थाना, प्रमोद कुमार व धर्मेंद्र अमोला थाना,
दशरथ सिंह सुरवाया, सदन भिलाला व मेवाराम जाटव को पोहरी, सुखवीर सिंह छर्च,
विजय शर्मा तेंदुआ, माधव शंकर, प्रियतम सिंह व श्याम शर्मा पिछोर, भंगडिया
भिलाला, बनवारी भिलाला व अरुण मेवाफरोश को खनियाधाना, रोहित उपाध्याय, कमल
गुर्जर व सुनील खराडे को भौंती, योगेंद्र सिंह, रामलक्ष्मण व संजय जाट को
मायापुर, रमाशंकर मांझी को दिनारा, सोनू अग्रवाल को फिजीकल और जयसिंह यादव
को करैरा थाने भेजा गया है।




