
सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के झींगुरा कॉलोनी से हैं।जहाँ नगर पालिका द्वारा बनाई गई नालियों को अबैध रूप से सीबर में जोड़ दिया गया हैं।जिसके कारण चेम्बर ओवरफ्लो हो गया हैं।और पानी निकलकर रास्ते मे आ रहा हैं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पास में ही स्कूल है ,स्कूल के बच्चों को भी आने जाने में परेशानी आती है पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया हैं एवं पास में ही पानी इकट्ठा होकर तालाब में परिबर्तित हो गया हैं।
वार्डवासी नगरपालिका में आबेदन देकर कर चुके है शिकायत
वार्डवासी अपनी समस्या लेकर नगरपालिका में शिकायती आबेदन दे चुके हैं। पर उनका कहना है कि हमारी समस्या का कोई भी समाधान नही हुआ हैं।
पार्षद ने भी लेटर हेड पर ठेकेदार का भुगतान रोकने की बात कही हैं
कॉलोनी पार्षद ने भी इस संबंध में अपने लेटर हेड पर इस मामले को गर्मी से लेकर 15.10.2018 को ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए कहा था। आबेदन में उल्लेख है कि झीगुरा कॉलोनी में जो नाली बनाई गई है। उनमे न तो पानी का ढलान हैं ना ही सीमेंट की मात्रा है। एवं नालिया अभी से टूटने लगी हैं। जगह जगह पानी भरा हुआ हैं। ओर एक जगह तो नाली को सीबर में जाकर छोड़ दिया हैं। जिससे चेम्बर भी ब्लॉक हो गया हैं। जिससे पानी निकल रहा हैं। एवं लोगो को परेशानी आ रही हैं
इस कारण ठेकेदार का भुगतान रोक जाए
वार्डवासी सीएम हेल्पलाइन में भी कर चुके है शिकायत
वार्डवासी 20 दिसम्बर को सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुके हैं जब शहर की नगरपालिका से उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की पर यहाँ से भी अभी तक वार्डवासियों की समस्या का समाधान नही हुआ है।
इनका कहना है
मेरे पास ऐसा कोई भी आबेदन एवं शिकायत नही आई हैं। मामले को में दिखवाता हूँ।
मुन्नालाल कुशवाह
नगरपालिका अध्यक्ष






Be First to Comment