Press "Enter" to skip to content

पवन गति ट्रांसपोर्ट का थ्री व्हीलर आपे वाहन चोरी -shivpuri news

दूसरे वाहन में भी किया चोरी का प्रयास चालू नहीं हुआ तो बैटरी चुरा ले गए 
शिवपुरी। शहर के बीचों-बीच झांसी तिराहा के समीप स्थित पवनगति ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर रोज की भांति खड़े थ्री-व्हीलर वाहन को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और एक वाहन को जहां अज्ञात चोर चुरा ले गए तो वहीं दूसरे वाहन को भी चुराने का प्रयास किया और उसका शीशा तोड़कर वाहन को चाबी लगातर चलाया लेकिन वह चालू नहीं हो सका, इस पर चोरों द्वारा जब दूसरा वाहन चोरी नहीं हो सका तो वह वाहन में मौजूद बैअरी को ही चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर ट्रांसपोर्ट संचालक ने पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। 
पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी पवन कुमार बंसल पुत्र कन्हैया लाल बंसल निवासी विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी ने बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट के बाहर रोज की भांति थ्री व्हीलर आपे गाड़ी रखा हुआ था तभी बीती रात्रि को किन्हीं अज्ञात चोरों ने उनकी ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े इस थ्री व्हीलर वाहन को निशाना बनाया और उसे चुरा लिया। वहीं दूसरे एक अन्य थ्री व्हीलर वाहन को भी चोरों ने चुराने का प्रयास किया जिसमें वाहन का शीशा तोड़कर जब उसमें चाबी लगाई तो वह चालू नहीं हो सका और इन चोरों ने जब वाहन नहीं चुरा पाया तो वह उस वाहन में रखी बैटरी को ही चुरा ले गए। सरेआम शहर के बीचों-बीच अपनी ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े वाहनों की चोरी को लेकर ट्र्रांसपोर्ट संचालक पवन बंसल ने पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत की जिस पर पुलिस ने आवेदन लेकर मामले में चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!