
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक स्कूली बस में कंटेनर ने साइड मार दी। घटना में बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन बच्चे चोटिल हो गए जिनमें से गंभीर चोटिल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कोलारस चाईल्ड जोन पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर निकली थी तभी पूरणखेड़ी टज्ञेल प्लाजा के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ने बस में सामने से टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बस हाइवे पर रॉग साइड थी जिस वजह से यह हादसा घटित हुआ। वह तो गनीमत रही की चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया नहीं तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था। मामले में पुलिस ने बस चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।






Be First to Comment