Press "Enter" to skip to content

गीता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बनाया हाइड्रोजन जनरेटर | SHIVPURI NEWS

पानी से हाइड्रोजन को अलग करने के लिए बनाया हाइड्रोजन जेनरेटर

शिक्षा को नया रूप देते हुए गीता पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया नया प्रयास

शिवपुरी। गीता पब्लिक स्कूल के 9th सीबीएसई के शाल्वी चौधरी, आकांक्षा शर्मा ,अंशिका शर्मा, अनुष्का शर्मा ,नेहा वर्मा ,रितिका सोनी ने बनाया हाइड्रोजन जनरेटर | हाइड्रोजन जनरेटर की सहायता से आसानी से साधारण पानी से हाइड्रोजन गैस को अलग किया जा सकता है इस प्रोजेक्ट को बनाने का सारा सामान शिवपुरी मार्केट में आसानी से उपलब्ध है

इस प्रोजेक्ट को बनाने में एक कांच का बीकर, एक प्लास्टिक बॉटल, रेजर ब्लेड ,स्केल, ड्रिप पाइप, नमक और पानी का प्रयोग किया गया। इसमें रेजर ब्लेड को सीरीज में जोड़ कर दो इलेक्ट्रोड बनाए गए, एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव। बीकर में सादा पानी भरकर उसमें नमक मिक्स किया जिससे एनएसीएल का सॉल्यूशन बन गया जिसको ब्रायन कहते हैं जब सॉल्यूशन में इलेक्ट्रोलिसिस कराया जाता है तो क्लोरीन और सोडियम टूटने लगते हैं और H2O से एच ion और ओ एच ionअलग अलग हो जाते हैं तब यह हाइड्रोजन अलग होकर दूसरे चेंबर में जो कि फिल्टर चेंबर है में फिल्टर होने के लिए चली जाती है।

इस फिल्टर हाइड्रोजन का प्रयोग हम कई प्रकार से कर सकते हैं  जैसे कि खाद बनाने में प्रयुक्त अमोनिया बनाने में, प्लास्टिक इंडस्ट्री में, मेडिकल फील्ड में और रिफाइनरी में भी ऑयल से सल्फर को अलग करने के लिए हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है।

इस प्रोजेक्ट को GPS के छात्रों ने रोबोटिक लैब व उनके साइंस टीचर मिस्टर अरुण राजोरे के मार्गदर्शन में तैयार किया गया।

व्यवहारिक शिक्षा के महत्व को बताते हुए स्कूल संचालक मिस्टर पवन कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए गए इस प्रोजेक्ट को काफी सराहा और आगे भी बच्चे इसी तरह के प्रोजेक्ट बनाए तथा सैद्धांतिक शिक्षा के साथ -साथ व्यवहारिक शिक्षा भी हासिल करें ऐसा संदेश  उनके द्वारा बच्चों को दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!