
शेखऱ श्रीवास्तव दतिया। खबर आ रही है कि राजघाट नहर में गिरे बाइक सवार युवक का नहीं लगा सुराग। नहर में गिरे संतोष कुशवाहा नामक युवक की तलाश जारी। लापता युवक का सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने झांसी ग्वालियर हाइवे पर लगाया जाम। परिजनों ने की नहर बंद कराने की मांग। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई।
जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे SDM मनोज प्रजापति और ASP मंजीत सिंह चावला ने परिजनों को समझाइश देकर खुलवाया जाम। मालूम हो की शनिवार को पीताम्बरा पीठ के दर्शन कर वापस जा रहे बाइक सवार तीन युवक नहर में जा गिरे थे। पुलिस की तत्परता से दो युवकों को सकुशल बचा लिया गया जबकि संतोष कुशवाहा नामक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द नहर बंद कराने की बात कहकर जाम खुलवाया।






Be First to Comment