Press "Enter" to skip to content

धर्मशााला के बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गए चोर-shivpuri news

िशवपुरीफिजीकल थाना क्षेत्र के तहत चोर धर्मशाला के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गए। पुलिस को शिकायत में बाइक मालिक प्रताप पुत्र ग्याजीत खटीक निवासी गहणेश गली पुरानी शिवपुरी ने बताया कि 15 फरवरी को वह खटीकों की धर्मशाला डाडा संजय कॉलोनी गया हुआ था। उसने बाइक को बाहर खड़ा कर दिया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर भी बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!