
*शिवपुरी पुलिस ने 11लाख 34 हजार रू की अवैध शराब और एक आयशर की जप्त*
शिवपुरी। आज दिनांक 17.02.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम डोंगर शिवपुरी तरफ से एक आयशर में अवैध शराब भरकर ग्वालियर तरफ बेचने के लिए लेकर जा रहा हैं मुखबिर सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेशित किया उक्त आयशर किसी भी हालत में पकड़ी जानी चाहिए सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि. कृपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना की ,पुलिस टीम द्वारा ग्राम डोंगर रोड़ तिराहा एबी रोड़ पर चैकिंग लगाई गई,चैकिंग के दौरान एक आयशर ग्राम डोंगर से एबी रोड़ तरफ आते दिखा जिसे रोकने की कोशिस की तो आयशर चालक द्वारा आयशर को नहीं रोका और भगाकर ले गया पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो आरोपी आयशर चालक ने कुलदीप ढाबे के पास सतनवाड़ा में एक्सीडेण्ट कर दिया और आयशर छोड़कर भाग गया । आयशर की तलाश लेने पर उक्त आयशर क्रमांक एमपी 07 जीबी 4758 में कुल 154 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 11 लााख 34 हजार 20 रू मय आयशर क्रमांक एमपी 07 जीबी 4758 कुल मश्रुका कीमत कीमत 26 लाख रू का जप्त कर अज्ञात चालक के विरूद्ध अपराध क्रं 19/19 धारा 337 भादवि एवं 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।





