मदद बैंक का तुलसी पौधा दान यज्ञ निरंतर जारी, भागवत कथा में बांटे तुलसी के पौधे-SHIVPURI NEWS

10 हजार से अधिक तुलसी पौधों का कर चुकी हैं नि:शुल्क वितरण
शिवपुरी। मदद बैंक द्वारा अपने सेवा प्रकल्प आओ संवारे अपनी शिवपुरी के अंतर्गत किए जा रहे पौध राेपण यज्ञ के अंतर्गत तकरीबन ृ10 हजार से अधिक मीठी तुलसी एवं सादा तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है। इसी क्रम में मदद बैंक सेवादारों ने स्थानीय गांधी पार्क में चल रही भव्य भागवत कथा में भी स्टॉल लगाकर तुलसी पौधों का वितरण श्रद्धालुओं को किया। 
मदद बैंक के प्रमुख सेवादार बृजेशसिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लंबे समय से मदद बैंक द्वारा गुणकारी शुगर फ्री औषधीय पौधा मीठी तुलसी के तकरीबन 10 हजार पौधे समस्त मंदिरों पर, सैर पर जाने वाले लोगों को एवं घर-घर जाकर वितरित किए गए हैं। 
यह पौधा डायबिटीज की अचूक दवा है। इसके अलावा जिन श्रद्धालुओं को भी तुलसी के पौधों की आवश्यकता होती है वे तत्काल प्रभाव से उसे नि:शुल्क मुहैया करवाते हैं। मदद बैंक पिछले आठ माह से निरंतर आओ संवारे अपनी शिवपुरी सेवा प्रकल्प के तहत पौधा रोपण के क्षेत्र में काम कर रही है, जिसके अंतर्गत बारिश के दौर में तकरीबन 23 हजार से अधिक पौधों का सफल रोपण किया गया एवं 10 हजार से अधिक तुलसी पौधे वितरित किए गए। इसके अलावा समय-समय पर मदद बैंक के अन्य अभियान भी निरंतर जारी रहते हैं।